सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vimanyu Wins Lawn Tennis Day Tournament Title

Kanpur News: विमन्यु ने जीता लॉन टेनिस डे टूर्नामेंट का खिताब

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Vimanyu Wins Lawn Tennis Day Tournament Title
विज्ञापन
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आयोजित सिग्नेचर लॉन टेनिस डे टूर्नामेंट 2026 का समापन फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। पुरुष सिंगल्स के फाइनल में विमन्यु अग्रवाल ने नितिन जशनानी को छह-चार से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। अंडर-14 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब अनाया सेन ने जीता, जबकि अंडर-10 टैलेंट हंट में अहाना सेन प्रथम रहीं।
Trending Videos


पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में विमन्यु अग्रवाल ने अभिनव भाटिया को चार-दो से हराया। नितिन जशनानी ने नितेश कुमार सिंह को चार-शून्य से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। अभिनव भाटिया और नितेश कुमार सिंह संयुक्त रूप से दूसरे उपविजेता रहे। पुरुष डबल्स मुकाबले में ऋषभ गोयल और शिवम की जोड़ी ने गौतम खेमका और विशाल खन्ना को आठ-छह (टाईब्रेकर) से हराकर खिताब जीता। विमन्यु अग्रवाल व नितिन जशनानी और दक्ष खंडेलवाल व हरजस कलसी की जोड़ी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के डबल्स मुकाबले में गौतम खेमका और विशाल खन्ना ने अजय गुप्ता और डॉ. डीके जैपुरिया की जोड़ी को छह-तीन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनाया सेन ने अंडर-14 गर्ल्स सिंगल्स में हरजस कलसी को छह-एक से हराकर खिताब जीता। अंडर-10 टैलेंट हंट में अहाना सेन 140 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। शिवाय वाजपेयी, आरुष गुप्ता और वेदिया गुप्ता 130-130 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। माहिर सैगल 125 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शांतव ने 120, युविर भाटिया ने 110 अंक शायरा सेठ ने 35 अंक प्राप्त किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अजय गुप्ता ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed