{"_id":"6a12f63a41ba93651b01759f","slug":"weather-update-daily-life-thrown-into-chaos-by-the-heat-in-banda-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का महा तांडव: बांदा में पारा 46.8 डिग्री पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का महा तांडव: बांदा में पारा 46.8 डिग्री पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
Sun, 24 May 2026 07:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 24 May 2026 07:09 PM IST
सार
Weather Update: बांदा जिले में गर्मी का सितम जोरों पर है। हवा में नमी का प्रतिशत 25 रहा। धूप में निकलने वाले लोग बचने का जतन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बांदा में गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और कई इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मई माह का अंतिम सप्ताह में भी जिला भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। रविवार सुबह नौ बजे से ही लू चलने लगीं। दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच मुख्य चौराहों पर सन्नाटा रहा। लोग खुद को गमछे और दुपट्टों से लपेटे हुए ई-रिक्शा और बाइकों से यात्रा करते नजर आए। शहर के सबसे व्यस्ततम बांदा-कानपुर मार्ग पर भी वाहनों की संख्या काफी कम देखी गई। उत्तर-पूर्व दिशा से एक से दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने गर्मी और शुष्कता को बढ़ा दिया है। हवा में नमी का प्रतिशत घटकर 25 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिसने लू के प्रभाव को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन
लू से बचाव के लिए दिए निर्देश
मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह ने लू से निपटने के लिए विशेष वार्ड स्थापित करने, दवाओं, ओआरएस, शुद्ध पेयजल, कूलर और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। साथ ही, एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय और तत्पर रखने का भी आदेश दिया गया है।

भीषण गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
तेज धूप और लू के कारण लोगों को सिरदर्द और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महुआ में जनगणना कार्य के दौरान एक अनुदेशिका, सरिता निर्मल, घर-घर जाकर आंकड़े जुटाते समय भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ीं। उनके सहकर्मियों ने तत्काल सहायता प्रदान की गई।