फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Monsoon becomes active; Kanpur records 74.9 mm of rainfall in 22 hours

Weather Update: सक्रिय हुआ मानसून, कानपुर में 22 घंटे में 74.9 मिमी बारिश, तीन दिन होगी झमाझम बारिश

Mon, 03 Aug 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 03 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Weather Update: Monsoon becomes active; Kanpur records 74.9 mm of rainfall in 22 hours
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम प्रणालियों के बदलते ही मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 22 घंटों में सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में 74.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रात में भी बारिश होती रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो-तीन दिन और मानसून की सक्रियता रहेगी। इसके बाद फिर मौसम खुल जाएगा। फिर भी निम्न दबाव बनने पर हल्की से मध्यम बारिश स्थानीय स्तर पर होती रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


सीएसए की मौसम वेधशाला में रविवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 62.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद शाम पांच बजे तक 12 मिमी बारिश हुई। इन 22 घंटों के दौरान कुल 74.9 मिमी बारिश हुई। शाम पांच के बाद फिर मौसम बदला और देर रात तक बारिश होती रही।
विज्ञापन

Weather Update: Monsoon becomes active; Kanpur records 74.9 mm of rainfall in 22 hours
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि मानसूनी द्रोणी के जगह बदलने के प्रभाव से गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।

Weather Update: Monsoon becomes active; Kanpur records 74.9 mm of rainfall in 22 hours
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
माहौल में नमी का प्रतिशत 90 पार करते ही बादल बन जाते हैं और बारिश होने लगती है। दो-तीन दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी आया है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है।

तापमान
अधिकतम- 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed