फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Misdeeds accused caught with accomplice

Kanpur: साथी संग पकड़ा गया दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी, होटल के कमरे में हेड कांस्टेबल की बेटी संग की थी दरिंदगी

Mon, 03 Aug 2026 07:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 03 Aug 2026 07:15 PM IST
सार

Kanpur News: होटल के कमरे में हेड कांस्टेबल की बेटी संग दुष्कर्म की घटना को अंजाद देने वाला आरोपी साथी संग पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Kanpur: Misdeeds accused caught with accomplice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकादेव थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी किशोर व उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना का मुख्य आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग है उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं, आरोपी के साथी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। बता दें कि किदवईनगर निवासी हड़ कांस्टेबल की नाबालिग बेटी काकादेव के एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयार कर रही है। इसी दौरान बेटी की मुलाकात सिद्वार्थनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर से हुई।

विज्ञापन


अशरफ भी काकादेव कोचिंग मंडी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि कुछ दिन पहले अशरफ छात्रा को बहाने से एक होटल में ले गया और वहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्म के वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर छात्रा से 20 हजार रुपये अपने साथी इब्राहिम के बैंक खाते में डलवाए।

विज्ञापन

छात्रा और उसके पिता की शिकायत पर काकादेव थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि सटीक सूचना पर सोमवार सुबह नाबालिग आरोपी और उसके साथी इब्राहिम को विजयनगर के पास से पकड़ा गया है। इब्राहिम को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed