{"_id":"6a382c90f4bf6f56c90802f9","slug":"wife-dies-after-falling-to-the-floor-when-husband-slaps-her-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति के तमाचा जड़ने पर फर्श पर गिरी पत्नी की मौत, पिता बोला- दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति के तमाचा जड़ने पर फर्श पर गिरी पत्नी की मौत, पिता बोला- दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: मायका पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला सेन पश्चिम थाना क्षेत्र का है।
निशा की फाइल फोटो व बिलखता पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में शनिवार देर रात पति के तमाचा जड़ने पर पत्नी की जमीन पर मुंह के बल गिरकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हमीरपुर के थाना मौदहा के ग्राम महरोली खुर्द निवासी श्यामबाबू ने बताया कि परिवार में पत्नी कल्पना, बेटी शिखा और निशा निगम (30) थी। निशा की शादी जनवरी 2012 को सेनपश्चिम पारा के स्वर्ण जयंती विहार निवासी आशीष निगम से की थी। आशीष निवाण का व्यापार करता है। श्यामबाबू ने बताया कि निशा के दो बेटे (12) और (6) हैं। आरोप है कि दामाद दहेज की मांग पूरी न होने पर अक्सर बेटी को प्रताड़ित करता था। शनिवार देर रात दामाद शराब के नशे में आया और निशा को पीट दिया।

तमाचा जड़ने से उसके मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद आशीष उसे खुद अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी आशीष ने निशा की बांदा निवासी बहन को फोन से दी। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि निशा का टीबी का इलाज चल रहा था।
पिता फूट-फूटकर बिलखता रहा
रविवार शाम पांच बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे निशा के पिता श्यामबाबू ने बिलखते हुए बताया कि बेटी को पीटकर मार डाला। अब दोनों नाती को कौन पालेगा। पोस्टमार्टम हाउस में पिता के अलावा ससुराल और मायके से और कोई नहीं आया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के परिजनों को सुबह से कई कॉल की गई लेकिन कोई आने को तैयार नहीं हुआ। पोस्टमार्टम कराने आए दरोगा ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं थे। इस वजह से वह लोग पूरा दायित्व निभाएंंगे।