{"_id":"6a38c863940da570e10e073d","slug":"driver-dies-woman-injured-in-expressway-bus-crash-screams-and-chaos-ensue-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपकी बनी काल: एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे में चालक की मौत, महिला घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपकी बनी काल: एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे में चालक की मौत, महिला घायल, मची चीख-पुकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बस के एक चालक की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई।
कन्नौज में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात करीब एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बस चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला यात्री घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राजस्थान के जयपुर से गोरखपुर जा रही श्री मूर्ति बस सर्विस की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची थी। बताया गया कि चालक को अचानक झपकी आ जाने से बस आगे चल रहे एक अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूट गए। हादसे में कंडक्टर सीट पर बैठे बस के दूसरे चालक मुकेश निवासी जस्सा खेड़ा, जिला ब्यावर (राजस्थान) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार मनवीरी पत्नी सुरेश चंद निवासी भरतपुर (राजस्थान) भी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, यूपीडा की टीमें, एंबुलेंस और थाना सौरिख पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पीजीआई सैफई भेजा गया।
उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुकेश ने दम तोड़ दियाचिकित्सकों ने घायल महिला मनवीरी की हालत खतरे से बाहर बताई है और उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद बस का दूसरा चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टोल प्लाजा पहुंचाया गया तथा बाद में अन्य बसों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को हटाने का कार्य कराया गया। घटना के बाद कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सुचारु रूप से संचालित होता रहा। बस मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है तथा मृतक चालक के परिजनों को भी अवगत कराया जा रहा है।