{"_id":"6a381f5625701deb4907637f","slug":"married-woman-reaches-lover-s-house-adamant-on-marriage-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब ये इश्क है: पति को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता, शादी की जिद पर अड़ी, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब ये इश्क है: पति को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता, शादी की जिद पर अड़ी, फिर हुआ ये सब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के कन्नौज जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक विवाहिता प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पति को छोड़कर आठ वर्षीय बेटे के साथ विवाहिता प्रेमी के घर पहुंच गई। विवाहिता प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। मामले को लेकर गांव में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की अफवाहें फैलने लगी हैं। पति की तहरीर पर पुलिस रविवार को पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव में उस समय हलचल मच गई जब एक विवाहिता आठ वर्षीय बेटे के साथ कथित प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे विवाह करने की जिद करने लगी।
बताया जाता है कि महिला पति का घर छोड़कर आई है। चर्चा है कि विवाह के लिए बच्चे का धर्म परिवर्तन कराने की बात उठी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। पति ने महिला के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में पति महिला की मान-मनौव्वल में लगा रहा लेकिन महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है। महिला का मायका अयोध्या जिले में है और ससुराल सौरिख क्षेत्र में है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।