{"_id":"6a3834b0df1bfdcd6a03ee85","slug":"youth-murdered-in-romantic-dispute-head-smashed-with-a-brick-body-found-near-a-field-kannauj-news-c-214-1-knj1008-151197-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भीषण गर्मी में कंठ सूखे, हैंडपंप बने ठूंठ, टंकियां अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भीषण गर्मी में कंठ सूखे, हैंडपंप बने ठूंठ, टंकियां अधूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चून। यह पंक्ति भीषण गर्मी में इत्रनगरी की बदहाल पेयजल व्यवस्था पर सटीक बैठ रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का वादा अभी तक पूरा नहीं हो सका। वहीं, टंकियों का निर्माण होने पर पूर्व में स्थापित किए गए हैंडपंपों पर भी ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण अधिकतर हैंडपंप दम तोड़ चुके हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए मारामारी है। मजबूरन अधिकतर ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप लगवा लिए हैं, जिससे जल दोहन बढ़ गया है। वहीं, भीषण गर्मी के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा पेयजल के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। पेयजल की समस्या को लेकर की गई पड़ताल में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो :19: अधूरी पड़ी टंकी। संवाद
दो साल से ठेकेदार लापता, टंकी अधूरी
सौरिख की ग्राम पंचायत बेहटा रामपुर में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई जा रही टंकी का निर्माण कार्य अधूरा है। इस टंकी की लागत करीब 571.18 लाख रुपये है। जनवरी 2024 तक पूरा किया जाना था। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो साल पहले ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया। गांव में पाइप लाइन बिछी हैं, कई स्थानों पर नल कनेक्शन भी हैं, लेकिन टंकी अधूरी है। गांव में लगे आधे से अधिक हैंडपंप भी रिबोर और मरम्मत की आस में दम तोड़ चुके हैं। इससे गांव की छह हजार से अधिक आबादी पेयजल सुविधा से वंचित है।
-- -- -- -- -- -
फोटो :20: हनुमान मंदिर के पास खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
10 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान
ठठिया में तीन साल से तैयार टंकी शोपीस बनकर रह गई। इससे जुड़े 10 गांवों पुरानी ठठिया, बलपुरवा, नथुआपुर, इनायतपुर, होलपुर, रामपुर, कृपालपुरवा में पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं, बसावनपुरवा गांव के एक मोहल्ले में तीन हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से एक खराब है, इससे करीब 50 परिवारों के सामने पानी की समस्या है। इसी प्रकार उदयपुरवा मार्ग पर स्थित सिद्ध पीठ इच्छापूर्ण श्री हनुमान मंदिर के पास लगा हैंडपंप दो साल से खराब है और गर्मी में पानी के लिए ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
फोटो :21: तेराजाकेट में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
टंकी का नहीं पहुंचा पानी
तालग्राम की ग्राम पंचायत नैपालपुर में ककराह गोडी नाला के समीप टंकी बनी है। टंकी ऊंचाई पर होने से नैपालपुर में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। 600 लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। काली देवी स्थल के पास लगा हैंडपंप दो साल से खराब है, इससे आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तेराजाकेट में 15 दिनों से हैंडपंप खराब पड़ा है, जिसकी किसी ने सुध नहीं ली।
-- -- -- -- -- --
फोटो :22: खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
दो साल से खराब सीएचसी का हैंडपंप
गुरसहायगंज कस्ो की सीएचसी पर मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए लगा हैंडपंप करीब दो साल से खराब पड़ा है। समस्या के चलते प्रतिदिन अस्पताल आने वाले 150-200 लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। आसपास पेयजल की उचित व्यवस्था न होने से जरूरतमंदों को 20 रुपये लीटर पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
जल जीवन मिशन के तहत टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है, जो टंकियां अधूरी हैं, उनका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करवाकर आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
-एके राव, प्रभारी अधिशासी अभियंता जलनिगम
वर्जन
ग्राम पंचायतों में रिबोर और मरम्मत के लिए हैंडपंपों को चिह्नित किया गया है। हैंडपंपों को जल्द ही सही कराया जाएगा।
-राजेंद्र प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी