{"_id":"6a38e1aa82925507fb06ebb1","slug":"young-man-murdered-over-love-affair-body-found-near-a-field-in-kannauj-2026-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बंधे थे हाथ और मुंह, सिर व चेहरे पर 15 वार, इसलिए ईंट से बुरी तरह कूंचा; सचिन के अफेयर और कत्ल की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बंधे थे हाथ और मुंह, सिर व चेहरे पर 15 वार, इसलिए ईंट से बुरी तरह कूंचा; सचिन के अफेयर और कत्ल की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:26 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में प्रेम-प्रसंग में युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेत के पास मिला है। हमलावरों ने युवक के सिर और चेहरे पर 15 वार किए थे। उसके दोनों हाथ और मुंह भी बंधा था।
विज्ञापन
1 of 9
kannauj murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कन्नौज के मानीमऊ में प्रेम-प्रसंग में ईंट से कूंच कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर मक्का के खेत के किनारे पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। टीम ने खून और मिट्टी के सैंपल एकत्र किए हैं।
युवक के परिजन गांव की युवती के परिजन पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एएसपी, सीओ सिटी ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर परिजन से पूछताछ की। सदर क्षेत्र के लीलापुरवा निवासी सचिन (24) दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सचिन ने मां रन्नो देवी को कॉल कर शनिवार को घर आने की बात कही थी। सचिन शनिवार सुबह कानपुर पहुंच गया था। मां शाम को सचिन का घर आने का इंतजार कर रही थी पर न तो घर आया और न ही उसने कॉल की।
2 of 9
युवक की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह छह बजे लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर ईंट भट्ठा के पास गांव से 500 मीटर दूर मक्का के खेत में सचिन का खून से लथपथ शव मिला। उसके चेहरे व सिर को ईंटों से कुचले जाने के निशान थे। शव पड़े होने की जानकारी पर सचिन की मां और भाई भी पहुंचे। दोनों ने सचिन की शिनाख्त की।
3 of 9
युवक की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने बताया कि गांव की युवती से सचिन का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन युवती के परिजन उसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के परिजन ने ही सचिन की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
युवक की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कुलवीर सिंह, सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एएसपी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 9
सचिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन के मोबाइल से खुलेगा राज
सचिन शनिवार को ही दिल्ली से घर के लिए निकला था। उसके पास से मोबाइल, नकदी, आधार और अन्य कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस उसके मोबाइल की तलाश में जुट गई है। मोबाइल मिलते ही हत्या का राज खुलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।