सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Undertrial prisoner jailed for involvement in a Flesh Trade dies

Kanpur: देह व्यापार में जेल गए विचाराधीन बंदी की मौत, हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उर्सला ने कराया था भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Undertrial prisoner jailed for involvement in a Flesh Trade dies
देह व्यापार में पकड़े गए थे यह आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की रविवार शाम उपचार के दौरान उर्सला में मौत हो गई। मामले में जेल प्रशासन ने पंचनामा, पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर कर्रही निवासी अम्बिका सिंह (52) गुड्डू राठौर के मकान में किराये पर रहता था।



अम्बिका सिंह अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5 और आईटी एक्ट की धारा 66-ई के तहत दर्ज मुकदमा में रावतपुर थाने से गिरफ्तार किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे 16 मई 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी को पान मसाला और शराब सेवन की लत थी। 17 जून को उसने पेट दर्द और असामान्य व्यवहार की शिकायत की, जिसके बाद उसे कारागार चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार 21 जून की शाम उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। उसे सांस लेने में तकलीफ और दस्त की शिकायत हुई। जेल चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक दवाएं देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस से जेल गार्ड की निगरानी में यूएचएम जिला चिकित्सालय भेजा।

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शाम करीब 6:35 बजे फार्मासिस्ट इन्द्रजीत सिंह राना ने उसकी मौत की सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल अधीक्षक ने जिला प्रशासन से बंदी की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed