सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fatalities on the Track: Two Cattle Killed in Kannauj; Rail Traffic Disrupted for an Hour

ट्रैक पर मौत: कन्नौज में दो गोवंशों की जान गई, एक घंटे बाधित रहा रेल यातायात, कई ट्रेनें स्टेशनों पर रोकी गईं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: गैस गोदाम क्रॉसिंग के पास हादसे के बाद रेल संचालन बाधित हुआ। कई ट्रेनें स्टेशनों पर रोकी गईं।

Fatalities on the Track: Two Cattle Killed in Kannauj; Rail Traffic Disrupted for an Hour
ट्रेन की चपेट में आए गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार दोपहर गैस गोदाम क्रॉसिंग के पास उस समय रेल संचालन प्रभावित हो गया, जब मुंबई सेंट्रल–कानपुर रूट पर गुजर रही ट्रेन के सामने अचानक दो गोवंश ट्रैक पर आ गए। चालक ने लगातार हॉर्न बजाकर उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गोवंश ट्रैक से नहीं हटे। हादसे को टालने के लिए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, फिर भी दोनों गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए और करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए।



हादसे के बाद ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया। ट्रैक पर फंसे गोवंशों के शवों को हटाने और लाइन को सुरक्षित करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहा और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। मऊ एक्सप्रेस को जसोदा स्टेशन पर तथा कानपुर–कासगंज ट्रेन को कन्नौज स्टेशन पर खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कारण गैस गोदाम क्रॉसिंग भी बंद रही, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से कई यात्रियों ने बीच रास्ते में ही उतरकर ऑटो और अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर जाना बेहतर समझा। रेलवे कर्मचारियों ने गोवंशों के शव हटाकर ट्रैक को दुरुस्त किया, जिसके बाद रेल संचालन सामान्य हो सका। हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर आवारा गोवंशों की समस्या को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed