सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Married woman dies under suspicious circumstances

Kannauj: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम से पहले मायके व ससुराल पक्ष में हुई मारपीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Married woman dies under suspicious circumstances
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छिबरामऊ में नगर के मोहल्ला ग्रेसी गंज निवासी 35 वर्षीय रूबी बेगम पत्नी मोहम्मद आरिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति ने इसे दुर्घटना बताया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। जानकारी के अनुसार रूबी बेगम की हालत गंभीर होने पर उनके पति मोहम्मद आरिफ उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि रूबी की हत्या की गई है, जबकि पति मोहम्मद आरिफ का कहना है कि रूबी घर पर अचानक गिर गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी, तभी मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। हंगामे के दौरान ससुराल पक्ष के लोग मौके से चले गए और शव अस्पताल परिसर में ही पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed