सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man brutally murdered over a love affair; body found near a field

डेंजरस इश्क: प्रेम-प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, खेत के पास मिला शव, सचिन के मोबाइल से खुलेगा राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: युवक का शव सदर क्षेत्र के लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर मिला। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए। 

Young man brutally murdered over a love affair; body found near a field
सचिन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रेम-प्रसंग में ईंट से कूंच कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर मक्का के खेत के किनारे पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। टीम ने खून और मिट्टी के सैंपल एकत्र किए हैं। युवक के परिजन गांव की युवती के परिजन पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एएसपी, सीओ सिटी ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर परिजन से पूछताछ की।


सदर क्षेत्र के लीलापुरवा निवासी सचिन (24) दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सचिन ने मां रन्नो देवी को कॉल कर शनिवार को घर आने की बात कही थी। सचिन शनिवार सुबह कानपुर पहुंच गया था। मां शाम को सचिन का घर आने का इंतजार कर रही थी पर न तो घर आया और न ही उसने कॉल की। रविवार सुबह छह बजे लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर ईंट भट्ठा के पास गांव से 500 मीटर दूर मक्का के खेत में सचिन का खून से लथपथ शव मिला। उसके चेहरे व सिर को ईंटों से कुचले जाने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पड़े होने की जानकारी पर सचिन की मां और भाई भी पहुंचे। दोनों ने सचिन की शिनाख्त की। मां ने बताया कि गांव की युवती से सचिन का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन युवती के परिजन उसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के परिजन ने ही सचिन की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर वार किए।

 

एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कुलवीर सिंह, सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एएसपी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन

सचिन के मोबाइल से खुलेगा राज
सचिन शनिवार को ही दिल्ली से घर के लिए निकला था। उसके पास से मोबाइल, नकदी, आधार और अन्य कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस उसके मोबाइल की तलाश में जुट गई है। मोबाइल मिलते ही हत्या का राज खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed