सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife murdered in Haridwar after being taken there on the pretext of an outing due to suspicion; three arrested

UP: शक के चलते घुमाने के बहाने हरिद्वार ले जाकर की पत्नी की हत्या, तीन गिरफ्तार, मामले में चौंकाने वाला खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला ने अपने पहले पति व पांच वर्षीय मासूम को छोड़कर रिश्ते के देवर से दूसरी शादी रचाई थी। आरोपी पति हमीरपुर के मौदहा, जेठ और नंदोई बांदा से गिरफ्तार किए गए। 

Wife murdered in Haridwar after being taken there on the pretext of an outing due to suspicion; three arrested
महिला की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरिद्वार में जंगल से बरामद एक विवाहित महिला के शव की गुत्थी को उत्तराखंड पुलिस ने सुलझाते हुए हमीरपुर तक पहुंची। पुलिस ने महिला के दूसरे पति को मौदहा व जेठ और नंदोई को बांदा से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क होने का संदेह था। इसी शक के चलते पति ने हत्या की साजिश रचकर अपने बड़े भाई और बहनोई के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारकर हरिद्वार के जंगल में शव का चेहरा तेजाब से जलाकर फेंक दिया था।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योड़ी बाबा गांव की रहने वाली 20 वर्षीय कौशल्या अपने पहले पति पप्पू और पांच वर्षीय मासूम अनीस को छोड़कर 24 फरवरी 2026 को अपने बुआ सास के बेटे ओमप्रकाश उर्फ गोविंदा के साथ चचेरे देवर की शादी के एक दिन पहले चली गई थी। इसके बाद मामला कोतवाली नगर दर्ज हुआ था। बांदा पुलिस प्रेमी ओमप्रकाश उर्फ गोविंदा और कौशल्या को दिल्ली से पकड़कर 27 फरवरी को बांदा लाई थी। दोनों एक साथ रहने की बात कहने पर कौशल्या के पहले पति पप्पू और बुआ के लड़के गोविंदा के परिवार के बीच समझौता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार किया
इस समझौते के आधार पर कौशल्या की शादी 27 फरवरी को ही महेश्वरी देवी मंदिर में करा दी गई थी। शादी के अगले दिन 28 फरवरी को गोविंदा अपनी पत्नी कौशल्या को लेकर दिल्ली चला गया था। जिसके बाद वह गांव नहीं लौटा था। बीती शाम उत्तराखंड पुलिस जब कोतवाली नगर पुलिस के साथ कौशल्या के पहले पति पप्पू व दूसरे पति गोविंदा के घर पहुंची तो परिजनों को कौशल्या की हत्या की जानकारी हुई। पुलिस ने शहर कोतवाली के कहला निवासी गोविंदा के बहनोई छेदीलाल और ग्योड़ी बाबा निवासी गोविंदा के बड़े भाई राकेश को कहला गांव से गिरफ्तार कर लिया।

 

अक्सर होता था विवाद
कोतवाली में हुई पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया था। इसके बाद उन्हीं ने कौशल्या के पति गोविंदा की लोकेशन पुलिस को दी। उत्तराखंड पुलिस लोकेशन के आधार पर हमीरपुर के मौदहा कस्बा पहुंची वहां से ओमप्रकाश उर्फ गोविंदा को भी गिरफ्तार कर हरिद्वार ले गई। हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता था।

 
विज्ञापन

हरिद्वार में की गला दबाकर हत्या
गोविंदा को शक था कि कौशल्या किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करती है। इसी शक के आधार पर हत्या की साजिश रचते हुए आरोपी पति, कौशल्या को घूमने के बहाने हरिद्वार ले गया। वहां उसके भाई और बहनोई भी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर आठ मई को सुनसान इलाके में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और शव शिनाख्त न हो सके इसलिए तेजाब से चेहरा जलाकर जंगल में फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed