फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman suffering from kidney disease consumes poisonous substance; dies seven days later

कानपुर: किडनी की बीमारी से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, सात दिन बाद मौत

Mon, 26 Oct 2026 04:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 04:30 PM IST
सार

Kanpur News: दो साल से महिला का इलाज चल रहा था। महिला की मौत से दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया। 

विज्ञापन
Woman suffering from kidney disease consumes poisonous substance; dies seven days later
शालू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहना के मछुआ नगर निवासी शालू (37) ने किडनी की बीमारी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सात दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शालू के पति सुनील निजी नौकरी करते हैं। परिजन के मुताबिक, शालू की किडनी की बीमारी का दो साल से इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। बीते सोमवार देर शाम उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। सात दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। शालू की मौत से पति सुनील और अन्य परिजन सदमे में हैं। दोनों बेटों के सिर से मां का साया उठ गया। महिला की मौत के बाद परिजन ने 112 पर सूचना दी। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि परिजन ने फिलहाल किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed