सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man climbs water tank with nine-month-old son after dispute with wife

मंजर देख सहमा हर दिल: पत्नी के मायके से न लौटने पर आहत युवक नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 14 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: पत्नी के मायके से साथ न आने पर आहत पति नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारा।

Young man climbs water tank with nine-month-old son after dispute with wife
मासूम बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी के मायके से न आने पर रविवार को युवक नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर नीचे उतारा। भरुआ सुमेरपुर के वार्ड 18 निवासी राजेश दुबे पुत्र संतोष पत्नी के मायके से न आने पर रविवार को कस्बे के सिचौली पुरवा बड़ा चौराहा क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़ गया।


वह नौ माह के मासूम बेटे को भी लिए था। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय, कोतवाल चंद्रशेखर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारी उसे समझाते रहे पर वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। समस्या के समाधान व न्याय दिलाने के आश्वासन पर वह नीचे उतरा। युवक ने बताया कि डेढ़ साल पहले मदारपुर गांव में उसकी शादी हुई थी। उसका नौ माह का बेटा किशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहत होकर उठाया यह कदम
बताया कि पत्नी 10 दिन पहले मायके आई थी। वह पत्नी को लेने आया पर उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। अधिकारियों ने युवक व उसके बेटे को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है।

एसडीएम ने कहा कि युवक के परिजनों को बुलाया है। वहीं सीओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद व बच्चे की सुपुर्दगी का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed