सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two occupants of a car injured after being hit by a tractor loaded with illegal wood.

Hamirpur News: अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार दो घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two occupants of a car injured after being hit by a tractor loaded with illegal wood.
फोटो 13 एचएएमपी 06- हादसे के बाद कार व लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा। शुकवार की रात्रि बसवारी गांव के पास अवैध लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।


थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी अंकित द्विवेदी ने बताया कि पिता गोविंद दत्त द्विवेदी अपने कार चालक हेमंत उपाध्याय के साथ मथुरा से लौट रहे थे। रात लगभग एक बजे हमीरपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ट्रैक्टर दोनों सड़क किनारे पलट गए। कार के एयरबैग खुलने के बावजूद चालक हेमंत को गंभीर चोटें आईं। गोविंद दत्त द्विवेदी भी भी हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक हेमंत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद नशे में धुत ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed