{"_id":"6a2eeba7f62185babe0e777f","slug":"young-man-climbs-water-tank-with-his-nine-month-old-son-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141365-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी21 - मौदहा के सिचौलीपुरवा में मासूम बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। पत्नी के मायके से न आने पर रविवार को युवक नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर नीचे उतारा।
भरुआ सुमेरपुर के वार्ड 18 निवासी राजेश दुबे पुत्र संतोष पत्नी के मायके से न आने पर रविवार को कस्बे के सिचौली पुरवा बड़ा चौराहा क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह नौ माह के मासूम बेटे को भी लिए था। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय, कोतवाल चंद्रशेखर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारी उसे समझाते रहे पर वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। समस्या के समाधान व न्याय दिलाने के आश्वासन पर वह नीचे उतरा।
युवक ने बताया कि डेढ़ साल पहले मदारपुर गांव में उसकी शादी हुई थी। उसका नौ माह का बेटा किशन है। बताया कि पत्नी 10 दिन पहले मायके आई थी। वह पत्नी को लेने आया पर उसने साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। अधिकारियों ने युवक व उसके बेटे को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है। एसडीएम ने कहा कि युवक के परिजनों को बुलाया है। वहीं सीओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद व बच्चे की सुपुर्दगी का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।