सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Authorities neglect unfinished road; gravel and potholes compound difficulties.

Hamirpur News: अधूरी सड़क भूले जिम्मेदार, गिट्टी-गड्ढों ने बढ़ाई मुश्किलें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Authorities neglect unfinished road; gravel and potholes compound difficulties.
फोटो 14 एचएएमपी 01- बैठका धाम से चंदौखी गांव को जाने वाली निर्माणाधीन सड़क। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मानसून आने में कुछ ही समय शेष हैं लेकिन शहर से लेकर गांव तक की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं। 10 सड़कों पर निर्माण कार्य आधा अधूरा है। जिम्मेदार अधूरी सड़क बनाकर भूल गए हैं। गिट्टी व गड्ढे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। निर्माणाधीन सड़कों को बारिश से पहले पूरा कराना मुश्किल है।

करीब 50 करोड़ रुपये से बनने वाली इन सड़कों का कार्य अधूरा रहने से मानसून के दौरान लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। वहीं बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य भी प्रभावित होगा। जिले की 330 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में सड़कों का जाल फैला है। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति समेत विभिन्न एजेंसियां सड़कों की देखरेख करती हैं। सभी निर्माण कार्यों का नोडल विभाग लोक निर्माण विभाग है। मुख्य सड़कों पर हर वर्ष ध्यान दिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें खराब बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने 15 जून से पहले सड़कों के गड्ढे भरने का निर्देश दिया है लेकिन अभी तक ऐसी सड़कों की सूची ही तैयार नहीं हो सकी है। वहीं जिन सड़कों पर कार्य चल रहा है उनका काम भी समय से पूरा होता नहीं दिख रहा है। बारिश से पहले जर्जर सड़कें नहीं बनी तो जलभराव के कारण सड़कों पर चलना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो जाएगा।
विज्ञापन




दो किमी मार्ग भारी भरकम गड्ढों में तब्दील
हमीरपुर-राठ हाईवे पर स्थित सहुरापुर श्रमदान चौराहे से शिकरी गांव के लिए जाने वाला करीब दो किलोमीटर लिंक मार्ग दो वर्ष से बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। सड़क के दोनों ओर बबूल के पेड़ों की टहनियां राहगीरों को घायल कर रही हैं। बारिश के दिनों में राहगीरों व स्कूली बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सड़क की मरम्मत समय होना आवश्यक है। - रामबाबू यादव, कीरतपुर।



चार माह से ठप पड़ा सड़क का निर्माण
पौथिया गांव के बैठका धाम से चंदौखी गांव होते हुए कानपुर-सागर हाईवे तक पांच किमी लंबी सड़क बीते छह माह से निर्माणाधीन है। लोनिवि 1.48 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण करा रहा है। ठेकेदार ने मिट्टी व गिट्टी डालकर निर्माण कार्य बंद कर दिया। करीब चार माह से सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। इससे लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार है। - रामदास, किसान।



बारिश के पहले सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कुछ सड़कों की स्वीकृति मार्च 2026 में मिली हैं। इन्हें पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2026 तक है। कई सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि मानसूनी बारिश शुरू होने से पहले चिह्नित सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड-हमीरपुर

फोटो 14 एचएएमपी 01- बैठका धाम से चंदौखी गांव को जाने वाली निर्माणाधीन सड़क। संवाद

फोटो 14 एचएएमपी 01- बैठका धाम से चंदौखी गांव को जाने वाली निर्माणाधीन सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed