{"_id":"6a2eee6c8984841404074541","slug":"accusation-of-defaming-the-excise-inspector-by-making-a-video-viral-hamirpur-news-c-225-1-mah1012-126155-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: वीडियो वायरल कर आबकारी निरीक्षक को बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: वीडियो वायरल कर आबकारी निरीक्षक को बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कस्बा कबरई के बांदा तिराहा और श्रीनगर स्थित देसी शराब दुकान की जांच करने के बाद आबकारी निरीक्षक के वीडियो व फोटो को गलत तरीके से वायरल करने का मामला सामने आया है। आबकारी निरीक्षक ने शहर कोतवाली में मध्यप्रदेश के रहने वाले शराब लाइसेंस धारक दंपती के खिलाफ नाम, पद को धूमिल करने व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आबकारी विभाग में सदर के निरीक्षक अवधेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ जून को उन्होंने कबरई नंबर तीन, पसवारा स्थित कंपोजिट और देसी शराब व श्रीनगर स्थित देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया था। कबरई नंबर तीन और पसवारा कंपोजिट दुकान का ठेका बुद्धिराम व श्रीनगर देसी शराब का ठेका उनकी पत्नी आशा सिंह निवासी दशहरा मैदान जनपद भोपाल के नाम पर हैं। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि दुकानों का निरीक्षण करने के बाद बुद्धिराम और आशा सिंह ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालकर एआई के जरिए उसमें छेड़छाड़ करते हुए उसे गलत तरीके से वायरल कर दिया। इससे उनकी छवि धूमिल हुई।
उन्होंने वीडियो व फोटो को उनके नंबर पर भी डाला गया और सिपाहियों के मोबाइल और कई लाइसेंस धारकों के पास भी भेजकर वायरल किया। बातचीत करने पर उन्हें धमकी भी दी गई। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बुद्धिराम व आशा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।