सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bulldozer roars again after four months.

Hamirpur News: चार माह बाद फिर गरजा बुलडोजर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer roars again after four months.
फोटो 13 एचएएमपी 10- राठ के आंबेडकर चौराहे पर अतिक्रमण हटाते बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। आंबेडकर चौराहे के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य शनिवार से दोबारा शुरू हो गया। तीन बुलडोजरों से अतिक्रमण की जद में आने वाले पक्के निर्माण ढहाए गए। चार माह पहले इसकी शुरुआत हुई थी लेकिन मामला कोर्ट में पहुंचने पर काम लटक गया था।

करीब दो साल पहले नगर के बीच से निकले पनवाड़ी बिलरायां मार्ग के 428, 429, 430वें किलोमीटर के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य उरई रोड नहर बाईपास से बीएनवी डिग्री कॉलेज तक होना है। फरवरी माह में लोक निर्माण विभाग ने आंबेडकर चौराहे के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला भी कोर्ट में चल गया और काम लटक गया था। शनिवार को लोक निर्माण व राजस्व विभाग की टीमें भारी पुलिस फोर्स के साथ आंबेडकर चौराहा पहुंची। तीन जेसीबी मशीनें लगाकर अवैध निर्माण ढहा दिए गए। इस दौरान टीम को कई लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अमले ने विरोध की परवाह न करते हुए सख्ती से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। दुकानदार अपने टीन टप्पर हटाते देखे गए। वहीं नाला खोदाई का काम भी चल रहा है।
यहां लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी दृगपाल सिंह, सहायक अभियंता विनोद कुमार, दीपक सिंह, रमेश गुप्ता, रजनीश कुमार, अमित निगम, कानूनगो सुरेश यादव आदि रहे।

फोटो 13 एचएएमपी 10- राठ के आंबेडकर चौराहे पर अतिक्रमण हटाते बुलडोजर। संवाद

फोटो 13 एचएएमपी 10- राठ के आंबेडकर चौराहे पर अतिक्रमण हटाते बुलडोजर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed