सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   After the intervention of the administration, the villagers agreed to get vaccinated.

Kasganj News: प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद टीकाकरण को राजी हुए ग्रामीण

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव चौकी अतनपुर में टीकाकरण सत्र के दौरान विरोध कर रहे परिवार प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मान गए। मंगलवार को काफी समझाने के बाद छह परिवारों ने अपने बच्चों का टीकाकरण कराया। शेष बच्चों के लिए आगामी मंगलवार को दोबारा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
Trending Videos

पहले टीकाकरण सत्र के दौरान कुछ परिवारों ने बच्चों का टीकाकरण कराने से इन्कार कर दिया था। जिला और ब्लॉक स्तरीय टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, पर परिजन तैयार नहीं हुए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप ने उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल को जानकारी दी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे गांव में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति में बदलाव आया और छह परिवारों ने अपने बच्चों का टीकाकरण करा दिया। इस दौरान डॉ. शिवाश्री, डॉ. सुनंदा, डॉ. अमित, बीपीएम सुमित उपाध्याय, प्रमोद कुमार और आकाश यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed