{"_id":"69c2cbfedfa4fc72060886fd","slug":"police-return-80-lost-mobile-phones-worth-rs-27-lakh-kasganj-news-c-175-1-kas1001-145192-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पुलिस ने 27 लाख रुपये के 80 गुम मोबाइल लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पुलिस ने 27 लाख रुपये के 80 गुम मोबाइल लौटाए
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की साइबर सेल पुलिस ने गुम हुए 27 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के 80 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस कर दिए गए। गुम हुए फोन मिलने से मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी दिखी।
पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, एएसी सुशील कुमार और सीओ साइबर सेल अमित कुमार ने पुलिस ऑफिस में मोबाइल स्वामियों को ये फोन प्रदान किए। ये फोन हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गृह राज्य के विभिन्न इलाकों से बरामद हुए थे। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर टीम के प्रभारी राजकुमार वर्मा और उनकी टीम ने विशेष अभियान चलाया। इसमें 80 एंड्रायड मोबाइल और आईफोन बरामद हुए। सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सत्यापन के बाद लौटाए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे भी इस तरह के प्रयास साइबर टीम द्वारा किए जाएंगे। यह पहल साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायक होगी।
Trending Videos