सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Arnav scored a hat-trick of centuries and hinted at a bright future.

Kasganj News: शतकों की हैट्रिक लगा अरनव ने दिए उज्ज्वल भविष्य के संकेत

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 01 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Arnav scored a hat-trick of centuries and hinted at a bright future.
फोटो31मध्य प्रदेश में क्रिकेट ​खिलाड़ी अरनव बेलौटिया को सम्मानित करते अति​​थि ।स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। जिले के उभरते क्रिकेटर अरनव बेलोटिया ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया। मध्य क्षेत्र अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी में उसने लगातार तीन शतक जड़े बल्कि बतौर कप्तान उसने उत्तर प्रदेश को विजेता भी बनाया। इतना ही नहीं शानदार क्षेत्ररक्षण कर खूब वाहवाही बटोरी। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसे प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बल्लेबाज का खिताब दिया गया। उम्दा खेल की बदौलत अरनव ने अपने उज्ज्वल भविष्य के संकेत दे दिए हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित हुई मध्य क्षेत्र की अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के कप्तान अरनव बेलोटिया ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हरनामपुर बेरी निवासी अरनव ने तीन शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेलकर न सिर्फ टीम को फाइनल में पहुंचाया बल्कि विजेता बनाकर न सिर्फ कासगंज जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। अरनव ने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि क्षेत्ररक्षण में भी कमाल का प्रदर्शन किया। एक मैच में तीन कैच पकड़कर बेहतरीन क्षेत्ररक्षक होने का परिचय दिया। साथ ही फाइनल मैच में विरोधी टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
Trending Videos

कप्तान के रूप में अरनव की रणनीति और नेतृत्व की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। फाइनल मुकाबले में खिताबी जीत दर्ज विजेता ट्रॉफी यूपी के नाम की। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत अरनव को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। अरनव अपने समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास से टीम का अहम स्तंभ बन गए हैं। यह जीत सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा भी है। दादा रामपाल अपने नाती की सफलता से बेहद खुश है। उनका कहना है कि इस प्रदर्शन से अरनव ने उज्ज्वल भविष्य का संकेत दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अरनव इसी तरह से प्रदर्शन करेंगे। उनकी सफलता से गांव में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed