सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news lalkua

Kasganj News: कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन का संचालन पुनः शुरू

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
kasganj news lalkua
फोटो03कासगंज जंक्शन पर टि​कट घर के बाहर बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जंक्शन से लालकुआं के लिए संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन रविवार से पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। कोहरा व तकनीकी कार्यों के कारण यह ट्रेन पिछले एक माह से निरस्त चल रही थी। कार्य पूर्ण होने के उपरांत रेलवे ने इस ट्रेन को निर्धारित समय अनुसार पुनः संचालित किया है। ट्रेन के संचालन से यात्रियों के आवागमन में सुविधा होगी और उनका सफर सुगम बनेगा।
Trending Videos

पूर्वोत्तर रेलवे ने एक माह पूर्व कासगंज से लालकुआं के बीच चलने वाली इस पैसेंजर ट्रेन को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया था। ट्रेन बंद होने से आम यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर सुबह के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों अथवा निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे समय और खर्च दोनों अधिक लग रहे थे। ट्रेन के बंद रहने से उच्च चिकित्सा के लिए बरेली स्थित राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज तथा बदायूं मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के आवागमन में भी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को यह पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:10 बजे कासगंज जंक्शन से लालकुआं के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन सोरोंजी, उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी, किच्छा और पंतनगर होते हुए सुबह 11:55 बजे लालकुआं पहुंचती है। रेलवे अस्पताल कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि सुबह के समय बरेली की ओर ट्रेन का संचालन पुनः शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed