{"_id":"6980f0d9eead507a7e080f44","slug":"bike-collides-with-nilgai-youth-dies-kasganj-news-c-25-1-agr1063-980551-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर- सहावर मार्ग पर बनूपुरा के निकट सोमवार शाम नील गाय बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सहावर निवासी राहुल पुत्र रोशन लाल एटा से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। बनूपुरा के निकट सड़क पर अचानक नील गाय आ गई। इससे राहुल बाइक के साथ नीलगाय से टकरा गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ताऊ रछपाल ने बताया कि राहुल की पत्नी अंजली, चार वर्षीय पुत्र वैदिक और मां नन्ही देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
