फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Brother Receives Call Before Devar-Bhabhi Allegedly Jump into Kasganj Canal

'हम जान दे रहे हैं...' भाई को फोन पर दी धमकी: देवर-भाभी ने मोबाइल किया बंद, नहर किनारे मिला सामान

Tue, 08 Sep 2026 12:32 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

कासगंज में रात तीन बजे युवक ने अपने भाई को फोन कर देवर-भाभी के हजारा नहर में कूदकर जान देने की बात कही, जिसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। नहर किनारे उनका बैग और सामान मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के नहर में कूदने की आशंका जताई है। पीएसी और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Brother Receives Call Before Devar-Bhabhi Allegedly Jump into Kasganj Canal
हजारा नहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में रात के 3 बजे भाई के फोन की घंटी बजी, दूसरी तरफ से आवाज आई- 'हम मां की कसम खाते हैं, हजारा नहर में कूदकर जान दे रहे हैं...' और इसके बाद मोबाइल बंद हो गया!" नदरई स्थित हजारा नहर के पिकनिक पॉइंट पर जब पुलिस को आभूषण, पर्स और कपड़ों से भरी लावारिस थैली मिली, तो इस धमके भरे कॉल का सच सामने आया। अंबाला में एक ही कमरे में साथ रहने के दौरान देवर-भाभी के बीच पनपे अवैध संबंधों का अंत आखिरकार नहर में छलांग लगाकर सुसाइड की आशंका पर आकर टिका है। मौके पर पीएसी फ्लड कंपनी सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की सुबह पीआरवी-7910 के जरिये पुलिस को सूचना मिली कि नदरई स्थित हजारा नहर के पिकनिक पॉइंट के पास एक थैली में कुछ लावारिस सामान पड़ा है। जांच के दौरान पता चला कि सामान सदर कोतवाली के गांव मनौटा निवासी युवक और उसकी भाभी का है। 
विज्ञापन


युवक सोमवार को सुबह घर से दवाई लेने की बात कहकर निकला था। उधर, हरियाणा के पानीपत में काम करने वाला उसका बड़ा भाई जब सोमवार रात कमरे पर पहुंचा तो उसकी पत्नी गायब थी और चार साल की बच्ची अकेली लेटी हुई थी। उसने जब भाई को फोन किया तो उसने बताया कि भाभी उसके साथ दिल्ली में है और चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 3 बजे फोन कर कही जान देने की बात
सोमवार देर रात करीब 3:00 बजे युवक ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वे दोनों नदरई स्थित हजारा नहर के पास हैं और मां की कसम खाते हैं कि हजारा नहर में कूदकर जान दे रहे हैं। इस दौरान महिला ने भी फोन पर बात की। उसने दोनों को मैसेज कर बहुत समझाया, लेकिन इसके बावजूद दोनों का फोन बंद हो गया।

अवैध संबंधों के चलते जान देने की आशंका
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने वर्ष 2021 में अपने ही गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद मई 2025 से मई 2026 के दौरान वो, उसकी पत्नी और छोटा भाई अंबाला (हरियाणा) में एक साथ एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान  देवर और  भाभी के बीच नजदीकियां और संबंध बन गए थे।


नहर किनारे मिला सामान, तलाश जारी
पुलिस को मौके से बैग मिला है। इसके अंदर पर्स, जेवर, महिला का पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, 4 एटीएम कार्ड, एक जोड़ी लेडीज कपड़े और पांच हजार रुपये मिले। मौके पर परिजन की मौजूदगी में पुलिस और गोताखोरों की ओर से नहर में दोनों की सघन तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला देवर-भाभी के नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। दोनों की नहर में तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed