सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Construction of power substation begins in Mysore

Kasganj News: म्यासुर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 31 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Construction of power substation begins in Mysore
फोटो14सहावर के गांव अल्लादीनपुर में चल रहा विद्युत उपकेंद्र का निर्माण । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सहावर में म्यासुर विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इस उपकेंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आसपास के 25 से 30 गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।गंगा के तराई क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सहावर विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई दी जाती है। इस उपकेंद्र पर भार अधिक होने के कारण ग्रामीण इलाकों में अक्सर वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। वहीं ट्रिपिंग की समस्या से भी लोग परेशान रहते हैं। इससे कृषि कार्य, घरेलू उपयोग और छोटे उद्योगों को बिजली संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। म्यासुर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण गांव अल्लादीनपुर में चल रहा है। तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर उपकेंद्र को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से सहावर के तराई इलाके के लगभग 25 से 30 गांवों में लोगों को लाभ मिलेगा। किसान नेता संजय प्रजापति और गांव अल्लादीनपुर निवासी पीडी यादव ने बताया कि लो-वोल्टेज की वजह से मोटर, पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पाते थे। फसलों की सिंचाई के दौरान भी बिजली कटौती से परेशानी होती है। उपकेंद्र बनने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

इन गांवों को मिलेगा लाभ: -गांव म्यासुर, नगला भरत, भीकमपुर, तारापुर, गढि़या हिमोली, नगला धोकल, नगला सामंती, शहबाजपुर, गढ़ी रामपुर, चकरा, नागर कंचनपुर, अल्लादीनपुर, मंगदपुर, अमोरा नगला, धनसिंहपुर, पंडित नगला, नगला सादिक, तारापुर, उलाई खेड़ा, बमनपुरा, फौजी नगला, अहमदेव नागर, नगला करन सहित अन्य गांवों में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article