{"_id":"6acf86e0ba53ec29f60c279d","slug":"crowd-gathered-to-catch-glimpse-of-actress-karisma-kapoor-who-visited-jewellery-showroom-in-kasganj-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"करिश्मा की झलक पाने को उमड़े फैंस: अभिनेत्री ने मंच पर लगाए ठुमके, भीड़ को काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करिश्मा की झलक पाने को उमड़े फैंस: अभिनेत्री ने मंच पर लगाए ठुमके, भीड़ को काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने
Wed, 14 Oct 2026 08:42 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:42 PM IST
सार
अभिनेत्री करिश्मा कपूर की एक झलक पाने के लिए लोग छतों पर चढ़ गए। करिश्मा ने उनका भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। करीब आधा घंटे तक करिश्मा ज्वैलरी शोरूम के कार्यक्रम में रहीं।
विज्ञापन
अभिनेत्री करिश्मा कपूर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में एक ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के मौके पर पहुंची फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर की झलक पाने के लिए फैंस में बेताबी नजर आई। फोरलेन सड़क मार्ग पर फैंस की इतनी भीड़ उमड़ी की पुलिस को एक लेन का रास्ता बंद करना पड़ा। करिश्मा के पहुंचते ही फैंस तेज आवाज में हूटिंग करने लगे। करिश्मा ने कार्यक्रम में पहुंचकर फैंस से बात की और फैंस की फर्माइश पर जुड़वा फिल्म के गाने टन टना टन टन टन टारा, टन टना टन टन टन टारा, चलती है क्या नौ से बारह पर ठुमके लगाए।
करिश्मा के ठुमके देखकर फैंस में और उत्साह भर गया। करिश्मा ने मंच पर चारों और घूमकर फैंस का अभिवादन किया। तमाम लोग छतों से करिश्मा की झलक पा रहे थे। करिश्मा ने उनका भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। करीब आधा घंटे तक करिश्मा ज्वैलरी शोरूम के कार्यक्रम में रहीं। आते वक्त और जाते वक्त उन्होंने फैंस का अभिवादन किया और आभार जताया।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। सब चंगा है बोलकर एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए वह वापस चली गईं। करिश्मा के फैंस की भीड़ एकत्रित होने से फोरलेन मार्ग पर करीब एक घंटे तक एक लेन का मार्ग प्रभावित रहा। पुलिस को भी फैंस को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।