सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Education and unity are important for the progress of society.

Kasganj News: उन्नति के लिए शिक्षा और एकता महत्वपूर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 06 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Education and unity are important for the progress of society.
फोटो 14 श्री गुलहरे वैश्य समाज के होली मिलन समारोह में मौजूद मंत्री जयवीर सिंह, डॉ़ सुमंत गुप्त
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री गुलहरे वैश्य समाज की ओर से शहर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित एक विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। समाज की उन्नति में गुलहरे वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान है।
Trending Videos

विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने कहा कि गुलहरे वैश्य समाज की महिलाएं घर-परिवार संभालने के साथ सामाजिक कार्याें के लिए भी आगे आएं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ सुमंत गुप्ता ने कहा कि एकता में ही समाज की उन्नति है। इसलिए समाज को एकजुटता के साथ रहना होगा। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, समाज के अध्यक्ष शरद बाबू गुप्ता, मंत्री हर्ष गुप्ता, राजीव गुप्ता उर्फ राजू ढकरई, अरुण गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, सतीश गुप्ता, शब्बन बाबा, रविकांत गुप्ता, पवन गुप्ता, सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed