सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers accepted vaccination after arrival of Sub Collector

Kasganj News: उपजिलाधिकारी के पहुंचे तो माने ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 07 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers accepted vaccination after arrival of Sub Collector
फोटो34पटियाली के सिकंदरपुर मनौना में टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को समझाते एसडीएम व स्वास्थ्य 
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मनोना में उपजिलाधिकारी के पहुंचने के बाद ग्रामीण अपने बच्चों को टीकाकरण कराने को तैयार हुए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को टीके लगाए। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है, ताकि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके। जब भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में टीकाकरण के लिए पहुंचती ग्रामीण विरोध करने लगते। टीम हर बार बिना टीकाकरण के लौट आती।चिकित्साधीक्षक डॉक्टर शिवा श्री ने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को दी।इसके बाद उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, चिकित्साधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को टीकाकरण के फायदे बताए। इसके बाद पूरे गांव में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को समय पर टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान सर्दी,जुकाम और खांसी से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed