{"_id":"6a397e40ced167119d0c0ca6","slug":"hodalpur-in-darkness-for-three-days-villagers-outraged-over-power-outage-kasganj-news-c-175-1-kas1001-149605-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तीन दिन से अंधेरे में होडलपुर, बिजली गुल होने से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तीन दिन से अंधेरे में होडलपुर, बिजली गुल होने से ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोरोंजी। क्षेत्र के गांव होडलपुर में पिछले 72 घंटों से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। तीन दिन पहले एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सीमेंट का बिजली का खंभा टूट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तारों के खिंचाव के कारण उसके सहारे खड़े दो अन्य पोल भी टूट गए। इसके बाद से हाईटेंशनलाइन के तार सड़क पर पड़े हैं, जिससे हादसा होने की आशंका है।
बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। घरों में रखे फ्रिज, कूलर और पंखे महज शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में पानी के लिए गांव के हैंडपंपों पर कतारें लगानी पड़ रही हैं। गांव के नेकसू प्रधान, पीतांबर सिंह, नरेश कुमार, सत्यवीर और लीलाधर आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विद्युत उपकेंद्र पर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बावजूद तीन दिन बीतने के बाद भी विद्युत निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया है।
- होडलपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। नए पोल भिजवाकर उन्हें लगवाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी- मुकेश कुमार, जेई