सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news budzat etah kasganj rail line

Kasganj News: बुलट स्पीड से होगा एटा-कासगंज रेल लाइन का विस्तार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
kasganj news budzat etah kasganj rail line
फोटो10​कासगंज अमर उजाला कार्यालय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में बजट पर चर्चा करते कारोबारी ।
विज्ञापन
कासगंज। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश किया। इस आम बजट में दशकों पुरानी एटा-कासगंज नई रेल लाइन विस्तार की योजना का बजट में प्रावधान किया गया है। बुलट स्पीड से इस नई रेललाइन की योजना को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कासगंज और गंजडुंडवारा स्टेशनों के लिए अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया है।अमर उजाला संवाद में शहर के लोगों ने रेल बजट में एटा-कासगंज की 29 किलोमीटर लंबी रेललाइन के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना और कासगंज-गंजडुंडवारा के स्टेशनों पर अतिरिक्त फंड का प्रावधान होने पर खुशी जाहिर की है। लोगों का मानना है कि एटा-कासगंज नई रेललाइन तैयार होने से नया रेलवे का रूट बनेगा। इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और एटा व कासगंज के विकास को पंख लगेंगे। वहीं, लोगों ने कहा कि कासगंज से दिल्ली के लिए ट्रेनों का संचालन करने की व्यवस्था निर्धारित करने की मांग भी उठ रही थी, लेकिन इस मांग पर बजट में ध्यान नहीं दिया गया।
Trending Videos


लोगों की बात-
- आम बजट में एटा-कासगंज नई रेल लाइन के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इस वर्ष में इस परियोजना पर काम पूरा होने की उम्मीद है। इससे नया रेलमार्ग मिलेगा। कासगंज-एटा जनपदों में विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे। - सुधीर शर्मा,कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

- कासगंज-एटा रेल लाइन के लिए पिछले कई वर्षों से मांग उठ रही थी। अब यह मांग पूरी होने की उम्मीद है। क्योंकि बजट में फंड जारी किया गया है। इसके अलावा कासगंज एवं गंजडुंडवारा स्टेशन का विकास होगा। जिले के लिए बजट अच्छा है। - कौशल साहू, कारोबारी
- कासगंज से एटा रेल लाइन का विस्तार होने से विकास को पंख लगेंगे। बजट में इस वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। ऐसा होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। - डब्बू वाष्र्णेय, कारोबारी
- बजट में रेल लाइन के विस्तार के अलावा स्टेशनों के विकास के लिए फंड का प्रावधान होना अच्छा कदम है। यह दोनों योजनाएं अब शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है। लोगों को लंबे समय से इन योजनाओं के पूरे होने का इंतजार है। - शशिकांत गर्ग, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed