सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news hindu sammelan raily

Kasganj News: हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली बाइक रैली

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj news hindu sammelan raily
फोटो68गंजडुंडवारा में  हिन्दू  सम्मेलन के आयोजन के लिए बाइक रैली निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बा में 8 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को देखते हुए रविवार को नगर में बाइक रैली निकाली गई।
Trending Videos

दोपहर 12 बजे हरनारायण इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली में शामिल लोगों ने अपनी बाइकों पर हिंदू संगठनों के झंडे लगा रखे थे। जगह-जगह भारत माता की जय के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। बाइक रैली हरनारायण इंटर कॉलेज से कैनाल रोड, एटा रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा, चौक सट्टी बाजार, बाण मंडी तिराहा, थाना रोड होते हुए हनुमान गढ़ी चौराहा पहुंची और पुनः कॉलेज परिसर में आकर संपन्न हुई।
इस मौके पर हिंदू सम्मेलन समिति अध्यक्ष विकास गुप्ता, नितिन वर्मा, ध्रुव महाजन, पंकज सोलंकी, रामकुमार सिंह, राजू गुप्ता, अनुराग आर्य, विकल्प गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed