{"_id":"697fa9b55484596d5e073a78","slug":"kasganj-news-sailai-road-contruction-kasganj-news-c-175-1-agr1054-142888-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सैलई मार्ग पर सीसी सड़क का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सैलई मार्ग पर सीसी सड़क का होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विकास खंड के अंतर्गत गांव सैलई में आबादी क्षेत्र के मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 33 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कराएगा।
सैलई गांव का यह मार्ग काफी समय से जर्जर हाल में है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण आवागमन में बेहद परेशानी होती है। इससे आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं।
स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए इस मार्ग से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण दिनेश कुमार, रामसिंह ने बताया कि बारिश के समय इस सड़क से निकलने में दिक्कतें होतीं है।
सड़क को बनाए जाने के लिए सदर विधायक से मांग की गई। गांव में सीसी सड़क बनाए जाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। सड़क निर्माण से गांव के लोगों को जर्जर मार्ग से राहत मिलेगी। सड़क बनने से गांव का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि गांव सैलई में जर्जर सड़क को बनाने के लिए लोगों ने मांग की थी।
33 लाख रुपये की लागत से गांव में सीसी कार्य कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने गुणवत्ता और मानकों के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos