सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Missing girl's body found floating in Ganga

Kasganj News: गंगा में उतराता मिला लापता किशोरी का शव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found floating in Ganga
फोटो21मृतक किशोरी फूलनदेवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के गांव पनसोती में मंगलवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी का शव गंगा की खादर में भरे पानी में उतराता मिला। वह तीन दिन पहले घर से नाराज होकर चली गई थी। मृतका के भाई ने उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos


गांव नगला पनसोती निवासी फूलन देवी पुत्री रामपाल सिंह रविवार दोपहर को घर से नाराज होकर निकल गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। परिजन ने गांव में और रिश्तेदारों से जानकारी ली पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद भाई रामौतार ने पुलिस को बहन के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। किशोरी का शव मंगलवार सुबह 6 बजे गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गंगा की खादर में मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सिकंदरपुर वैश्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पटियाली के क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों से किशोरी की मौत के बारे में पूछताछ की। बताया कि किशोरी 22 मार्च को लापता हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है। परिजन और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed