{"_id":"697d1d6df06bf0d2d803e64c","slug":"negligence-in-vaccination-explanation-sought-from-the-superintendent-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-142817-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: टीकाकरण में लापरवाही, अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: टीकाकरण में लापरवाही, अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो27कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय स
Link Copied
विज्ञापन
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंंह ने शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। वहीं, टीकाकरण नहीं कराने पर सोराें के अधीक्षक डॉ. मुकेश यादव से स्पष्टीकरण तलब किया गया। जननी सुरक्षा योजना, आभा आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, एनसीडी (डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल कैंसर), आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भरे गए सी-बैक फॉर्म, मंत्र ऐप एचबीएनसी और मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और आशा कार्यकर्ताओं की आयुष्मान आईडी 1 फरवरी 2026 दोपहर 12:00 बजे तक तैयार कराई जाए। डॉ. सरताज अली, जिला को-ऑर्डिनेटर आयुष्मान भारत, और आयुष्मान सेल के कर्मचारी विकासखंडों का दौरा कर आईडी बनाने में सहयोग करेंगे। सभी विकासखंडों की आईडी का डाटा मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल,, डीपीआरओ देवेद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीलारानी और डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सक्सेना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।