{"_id":"6acaac34d04c1a0e96060624","slug":"police-placed-sp-leaders-under-house-arrest-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155329-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सपा नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो:सोरोंजी में नजर बंद सपा कार्यकर्ता। संवाद
Link Copied
कासगंज/सोरोंजी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। इसके चलते वे रात में दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो सके। कासगंज में समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तरुण प्रसाद मैसी सहित सोरोंजी तीर्थनगरी के सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद किया। सपा के जिला प्रवक्ता ओमशिव मिश्र और नगर अध्यक्ष अभयराज मिश्रा को भी उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष तरूण प्रसाद मैसी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं दिल्ली में जंतर -मंतर पर हो रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन नजरबंदी के कारण वे दिल्ली नहीं जा सके। सरकार अपना तानाशाही रवैया अपना रही है। इसी के चलते सपा कार्यकर्ताओं को उनके घर पर पुलिस ने नजर बंद किया है। लोकतंत्र में सभी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।