फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Second installment sent to 2,349 beneficiaries for toilet construction

Kasganj News: शौचालय निर्माण के लिए 2,349 लाभार्थियों को भेजी दूसरी किस्त

Wed, 28 Oct 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 2,349 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त की धनराशि भेज दी गई है। इसके लिए कुल एक करोड़ 40 लाख 94 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही लोगों को खुले में शौच जाने की मजबूरी से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले के सात विकासखंडों में 423 ग्राम पंचायतें हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पहली किस्त के रूप में लाभार्थियों को 6,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशि भेजी गई है। दूसरी किस्त जारी होने के बाद से उन लाभार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लाभार्थियों की संख्या विकास खंडवार
गंजडुंडवारा में सबसे अधिक 479 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त भेजी गई है। पटियाली में 420, सोरोंजी में 399, कासगंज में 394 और अमांपुर में 317 लाभार्थियों को धनराशि भेजी गई है। वहीं, सिढ़पुरा में 199 और सहावर में 141 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- जिले में शौचालय निर्माण के लिए 2,349 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त भेजी गई है। इससे वह शौचालय का निर्माण पूरा कर सकें। - राजेश चौरसिया,डीपीआरओ कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed