फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Strikes and a lack of proper arrangements are increasing difficulties for farmers in obtaining fertilizer.

Kasganj News: हड़ताल और व्यवस्था की कमी...खाद के लिए किसानों की बढ़ा रही परेशानी

Wed, 28 Oct 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Strikes and a lack of proper arrangements are increasing difficulties for farmers in obtaining fertilizer.
फोटो 12 कासगंज में क्रय विक्रय समिति पर खाद के लिए इंतजार करते किसान। संवाद
कासगंज। रबी की फसलों की बुवाई के लिए खाद की जरूरत है। वहीं सहकारी समितियों की हड़ताल और व्यवस्थाओं में कमी के चलते किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। उन्हें घंटों कतार में खड़े रहने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं किसान समय पर फसलों की बुवाई के लिए परेशान हैं। जिले की सभी 36 सहकारी समितियों पर सातवें दिन बुधवार को भी हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण समितियों में खाद वितरण बंद है। इसके चलते किसान कासगंज और गंजडुंडवारा की क्रय-विक्रय समितियों पर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही किसान खाद पाने की उम्मीद में कतार लगा लेते हैं, लेकिन सीमित वितरण के कारण सभी को खाद नहीं मिल पाती। हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों को राहत देने के लिए दो क्रय-विक्रय समितियों के अलावा इफको किसान सेवा केंद्र, सहावर और सहकारी संघ की समिति पर भी खाद वितरण शुरू कराया गया है। इसके बावजूद जरूरतमंद किसानों की संख्या अधिक होने और वितरण केंद्र सीमित रहने से परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामपाल ने बताया कि खाद लेने के लिए सुबह ही समिति पर आ गए थे। घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं मिली। अब दोबारा आना पड़ेगा। इससे समय और किराया दोनों खर्च होंगे।
किसान महेश चंद्र ने कहा कि फसल में खाद डालने का समय है। समितियों पर वितरण बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। केंद्रों पर भीड़ अधिक है। प्रशासन को जल्द व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि समय पर खाद मिल सके।

वर्जन
दो क्रय-विक्रय समितियों, इफको केंद्र और सहकारी संघ की समिति पर खाद वितरण शुरू कराया गया है। कुछ अन्य समितियों पर भी जल्द वितरण शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। - अशोक कुमार, एआर को-ऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed