फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three houses were burgled in one night in Kasganj

कासगंज में चोरों का आतंक: एक रात में तीन घरों में लगा दी सेंध, दीवार काटकर घुसे; जेवरात और नकदी ले गए चोर

Mon, 14 Sep 2026 09:58 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 09:58 AM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में चोरों ने एक रात में तीन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों से जेवर, नकदी समेत कीमती सामान ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Three houses were burgled in one night in Kasganj
कासगंज में तीन मकानों में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली के गांव नौरथा में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव के किनारे पर खेतों के पास स्थित तीन मकानों में दीवार काट कर चोर लाखों के जेवरात और नकदी ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस बल, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड व ड्रोन टीम मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि रेशमा पत्नी स्वर्गीय रामनरेश अपनी पुत्री रवीना के साथ रविवार रात घर के बरामदे में सो रही थीं। चोर खेत की तरफ से मकान की कच्ची दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस आए। कमरे में रखे बक्से को खंगालते हुए दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, एक नाक की बेसर, एक कमरधनी और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पास में ही स्थित दो अन्य बंद मकानों की दीवार फांदकर वहां भी हाथ साफ किया। इनमें से एक मकान पातीराम का है, जो लंबे समय से पंजाब में मजदूरी कर रहे हैं। वहीं दूसरा मकान इंद्रपाल का है, जो बीते 1 सितंबर से लखनऊ में हैं।  एकसाथ तीन मकान में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों के भागने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया गया। आसपास के खेतों और संभावित ठिकानों पर चोरों की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed