सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman killed over dog dispute  in Kasganj

UP: कुत्ते के काटने पर कासगंज में विवाद, ईंट मारकर महिला को उतारा माैत के घाट; जांच करने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Fri, 06 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी महिला को खींचकर अपने घर में ले गया और ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण बचाने के लिए दौड़ पड़े। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Woman killed over dog dispute  in Kasganj
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज के अमांपुर के गांव भगूपुरा में कुत्ते के काटने पर बृहस्पतिवार देर शाम एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में सिर पर ईंट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस महिला की हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है।
Trending Videos


गांव भगूपुरा निवासी रूचि (50) पत्नी पवन सोलंकी बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर बैठी हुई थी। उनके घर के पास किसी व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया। आरोप है कि चचेरे देवर नीरज का पुत्र शिवम रूचि से गाली गलौज करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी महिला को खींचकर अपने घर में ले गया और ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण बचाने के लिए दौड़ पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में महिला के परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि गांव में कुत्ते ने किसी व्यक्ति को काट लिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था हालांकि जमीनी विवाद की बात भी सामने आ रही है। शिवम व उसके परिजन ने महिला के सिर पर ईंट से प्रहार किए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुत्र के सिर से छिनी मां की ममता
मृतका रुचि का एक पुत्र हार्दिक (10) है। पति के बाहर नौकरी करने से मां बेटा ही घर पर रहते थे। रुचि की मौत से हार्दिक के सिर से मां की ममता छिन गई है। मां की मौत से उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

पति लौट गया लखनऊ नौकरी पर
मृतका रुचि का पति पवन सोलंकी लखनऊ में निजी कंपनी में कार्य करता है। वह होली पर घर आया हुआ था। वह बृहस्पतिवार को सुबह लखनऊ चला गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed