फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1,221 patients attended the health fair 217 were suffering from skin diseases.

Kaushambi News: आरोग्य मेले में पहुंचे 1221 मरीज, 217 त्वचा रोग से पीड़ित

Mon, 26 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
1,221 patients attended the health fair 217 were suffering from skin diseases.
मूरतगंज पीएचसी में महिला मरीज की जांच करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार। स्रोत: विभाग - फोटो : doda news
जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1221 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 217 मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मिले, जबकि 114 मरीज बुखार से ग्रसित थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को दवाएं देकर परामर्श दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मेले में मधुमेह के 85 और उच्च रक्तचाप के 20 मरीज मिले। वहीं, 40 लोगों की आंखों की जांच की गई। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान 39 लोगों को निशुल्क परामर्श दिया गया। गंभीर स्थिति वाले चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज और जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

---इनसेट---

36 केंद्रों पर हुई जांच और उपचार

जिले के 33 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 57 चिकित्साधिकारियों और 146 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने मूरतगंज, भरवारी, मंझनपुर और सईगंज के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। मेले में 15 आभा आईडी और 77 आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीकी केंद्रों पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed