फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   23 injuries found on the body of Atiq Ahmed's son Aban.

Kaushambi News: अतीक अहमद के बेटे अबान के शरीर पर मिलीं 23 चोटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
23 injuries found on the body of Atiq Ahmed's son Aban.
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का बृहस्पतिवार की रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 23 चोटों की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में लगी गंभीर अंदरूनी चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हुई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में सामने आया कि तेज टक्कर के कारण अबान का लिवर और फेफड़ा फट गया, तिल्ली क्षतिग्रस्त हो गई तथा कई पसलियां टूट गईं। सिर के अंदर भी गंभीर चोट मिली। इन चोटों से हुए अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले उसके साथी सोनू उर्फ शाकिर के दोनों हाथ और सिर की हड्डी भी फ्रैक्चर मिली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉ. पंकज मुसतारिया, डॉ. जिया जफर और डॉ. रजनीश यादव के पैनल ने करीब साढ़े चार घंटे तक किया। पैनल में शामिल डॉ. रजनीश यादव ने बताया कि अबान के सिर के भीतर भी गंभीर चोटें थीं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अबान का शव उसके भाई अहजम अहमद को सौंप दिया। देर रात परिजन शव लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबान बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने के लिए निकला था। उसके साथ क्रेटा कार में प्रयागराज के बादशाही मंडी निवासी अहजम पुत्र मोहम्मद फारूख, मोहम्मद जैद पुत्र जावेद, झलवा निवासी उरम पुत्र अरसद तथा सोनू पुत्र रज्जाक भी सवार थे। कार मोहम्मद जैद चला रहा था, जबकि अबान आगे की सीट पर बैठा था।

झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक सड़क पर बछड़ा आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अबान और सोनू उर्फ शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed