{"_id":"6a76407612ff45ec1f0a4927","slug":"pond-water-enters-homes-protest-at-the-tehsil-office-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-146013-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घरों में घुसा तालाब का पानी, तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घरों में घुसा तालाब का पानी, तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
तालाब का गंदा पानी घरों में घुसने से कस्बा चायल के डीहा मोहल्ला के प्रदर्शन करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत चायल के वार्ड संख्या-1 डीहा घूरी में बारिश के बाद तालाब का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम प्रेरणा गौतम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जल निकासी की मांग की।
पूर्व सभासद मुन्ना सिंह ने बताया कि आबादी के बीच स्थित तालाब हर वर्ष बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है। कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रभारी अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। तालाब के किनारे प्राथमिक विद्यालय होने से स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था बहुत जरूरी है।
प्रदर्शन कर रहे महेंद्र कुमार, गजानंद, गुड्डू, अमन, लक्ष्मी, सुमन, रीता देवी, हरि प्रसाद, मीना देवी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द जल निकासी नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।