सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Action taken in three villages in the land dispute settlement campaign

Kaushambi News: भूमि विवाद निस्तारण अभियान में तीन गांवों में हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 22 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Action taken in three villages in the land dispute settlement campaign
चायल तहसील के ग्राम सिकन्दरपुर बजहा में विवादित भूमि का निस्तारण कराते उप जिलाधिकारी अरुण कुमार
विज्ञापन
जिले में चल रहे टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत बुधवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग तहसीलों के गांवों में कैंप लगाकर कई शिकायतों का निस्तारण कराया।
Trending Videos

तहसील सिराथू के ग्राम त्रिलोकपुर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने चार शिकायतों का निस्तारण कराया। यहां पट्टे की मांग, आबादी के रास्ते, नाली विवाद और एनएचएआई की ड्रेनेज समस्या से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंझनपुर तहसील के ग्राम पश्चिमशरीरा में उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने तीन शिकायतों का समाधान कराया। चायल तहसील के ग्राम सिकंदरपुर बजहा में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने तालाब की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आदेश का पालन न होने पर धारा-67 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed