सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BDC members propose 4 crore for the development of Sirathu.

Kaushambi News: सिराथू के विकास के लिए बीडीसी सदस्यों ने दिया चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
BDC members propose 4 crore for the development of Sirathu.
सिराथू ब्लॉक सभागार में आयोजित सदन की बैठक में जानकारी देते एडीओ समाज कल्याण। संवाद
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख सीतू मौर्या की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीडीसी सदस्यों ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। प्रमुख ने प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का आश्वासन देते हुए विकसित भारत संकल्प के तहत गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही।

बैठक में बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला ने पूर्व में स्वीकृत कार्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट स्थापना समेत विभिन्न विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख ने सदस्यों की ओर से दिए गए नाली, नाला, इंटरलॉकिंग और अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में पीएम सूर्य घर, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. रवींद्र सिंह ने पशुओं के टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की। इस दौरान बीडीसी सदस्य राम सिंह, जितेंद्र कुमार शुक्ला, अक्कन अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

गैर जनपद स्थानांतरित हुए बीडीओ को कर्मचारियों ने विदाई
सप्ताह भर पहले गैर जनपद के लिए स्थानांतरित हुए बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला को बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में कर्मचारियों ने माला पहनकर विदाई दी। बीडीओ के कार्य की सराहना करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य ने बताया क्षेत्र के विकास के साथ लोगों को आसानी से योजनाओं का लाभ मिला है। इस मौके पर राजेश कुमार कसेरा, रामू सिंह, कुबेर सिंह ,परवेज आलम पुष्पराज सिंह आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed