सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of teenager who returned home from Mumbai found hanging from a noose inside the house.

Kaushambi News: मुम्बई से घर लौटे किशोर का घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager who returned home from Mumbai found hanging from a noose inside the house.
मंझनपुर के कोर्रों मोहल्ले में युवक की आत्महत्या के बाद जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वत्स नगर कोर्रों मोहल्ले में रविवार दोपहर एक किशोर का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


वत्स नगर कोर्रों निवासी सुरेश प्रजापति का चौथे नंबर का बेटा महेश प्रजापति (18) रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई में रहता था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह मुम्बई से घर लौट कर आया था। रविवार दोपहर सब लोग घर में आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे उसका शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता सुरेश प्रजापति खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed