सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bus repairs begin before the scorching heat, department alert

Kaushambi News: भीषण गर्मी से पहले बसों की मरम्मत शुरू, विभाग अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 07 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bus repairs begin before the scorching heat, department alert
मंझनपुर बस डिपो ​स्थित कार्यशाला में बसों की मरम्मत करते कर्मचारी।  संवाद
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए परिवहन विभाग ने स्थानीय बस डिपो में बसों की मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य तेज कर दिया है। मंझनपुर स्थित बस डिपो से 27 बसों का संचालन होता है। इनमें से रोजाना करीब तीन बसों की मरम्मत और सर्विसिंग की जा रही है।
Trending Videos

प्रत्येक बस के इंजन, ब्रेक, शीशे, खिड़कियां, गेट और कूलिंग सिस्टम की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि गर्मी के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी खराबी न हो। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बसों के इंजन और कूलिंग सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे अचानक खराबी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए वर्कशॉप के फोरमैन और कर्मचारियों को बसों की नियमित जांच और जो भी खराबी है उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि, यात्रियों को सफर के दौरान कोई भी परेशानी न हो। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed