{"_id":"6a285f7d652fcc4f0d0d9494","slug":"candidates-were-made-to-remove-their-hair-bands-watches-and-belts-before-being-admitted-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-142833-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हेयर बैंड, घड़ी और बेल्ट उतरवाकर परीक्षार्थियों को दिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हेयर बैंड, घड़ी और बेल्ट उतरवाकर परीक्षार्थियों को दिया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्र नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी में परीक्षार्थियों की जांच करते पुलिस
- फोटो : प्रमोद उपाध्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नागरिक पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों की तीन चरणों में जांच की गई और हेयर बैंड, घड़ी, बेल्ट समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं उतरवाने के बाद ही बायोमेट्रिक सत्यापन कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
करारी इंटर कॉलेज में दूसरे दिन मंगलवार को केंद्र के बाहर मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामान जमा कराए गए। यहां तक जूते-मोजे तक उतरवाकर तलाशी ली गई।
पेपर कुल मिलाकर अच्छा रहा। सामान्य ज्ञान, हिंदी और अन्य विषयों के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन रीजनिंग सेक्शन थोड़ा कठिन था। कुछ प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। - शुभम रायबरेली
विज्ञापन
पेपर अपेक्षाओं के अनुरूप रहा। गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत कम थे, जबकि रीजनिंग और हिंदी के सवाल सरल और आसानी से हल कर लिए। करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी संतुलित रहे। - निशांत अग्निहोत्री, रायबरेली
गणित और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे और उन्हें हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। सामान्य अध्ययन का स्तर थोड़ा कठिन था। भर्ती में चयन होने की पूरी उम्मीद है। - शिवानी यादव, प्रतापगढ़
गणित और रीजनिंग के कुछ प्रश्नों ने जरूर समय लिया लेकिन सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्न सरल रहे। पूरा पेपर संतोषजनक रहा और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। - नंदिनी सरोज, प्रतापगढ़